दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ऐसे व्यक्ति हैं जिनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। इस बारे में कई बार सवाल उठाए गए हैं, लेकिन अब राष्ट्रपति कार्यालय ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है।
पुतिन 1999 में पहली बार राष्ट्रपति बने, और इसके एक साल बाद सोशल मीडिया का उदय हुआ।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि पुतिन सोशल मीडिया से दूर क्यों रहते हैं।
पेस्कोव ने कहा कि पुतिन सोशल मीडिया को ‘समय की बर्बादी’ मानते हैं। वे ऑनलाइन अपडेट तो रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्हें क्रेमलिन और परिवार से ट्रेंडिंग टॉपिक्स के बारे में जानकारी मिल जाती है।
2017 में पुतिन ने कहा था कि वह खाली समय में फिटनेस पर ध्यान देते हैं, दोस्तों के साथ समय बिताते हैं और संगीत सुनते हैं।
एक और कारण है कि पुतिन सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते हैं। 2015 में, एडवर्ड स्नोडेन ने खुलासा किया कि अमेरिका कई देशों के नेताओं के फोन टैप करता था। पुतिन नहीं चाहते कि सोशल मीडिया के जरिए उनकी निगरानी हो, इसलिए वह इससे दूर रहते हैं। पुतिन अपने पास कोई फोन भी नहीं रखते हैं।