डॉक्टरों ने अपनी जान हथेली पर रखकर अनगिनत लोगों को नई जिंदगी दी है। चीन में डॉक्टरों ने एक असाधारण काम किया है। उन्होंने एक इंसान की जान बचाने के लिए सूअर के फेफड़े का इस्तेमाल किया। वैज्ञानिकों ने ‘नेचर मेडिसिन’ में प्रकाशित अध्ययन में बताया कि उन्होंने पहली बार सूअर के फेफड़े को इंसान में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है। यह ट्रांसप्लांट गुआंगझोउ के नेशनल क्लिनिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने किया। उन्होंने दिमागी तौर पर मृत व्यक्ति में यह प्रत्यारोपण किया, जो 9 दिनों तक सही ढंग से काम करता रहा। ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन, विभिन्न प्रजातियों के अंगों को ट्रांसप्लांट करने की प्रक्रिया है, जिसे अंग-अभाव की समस्या के समाधान के रूप में देखा जा रहा है। गुआंगझोउ अध्ययन के अनुसार, सूअरों से मनुष्यों में दिल और गुर्दे के ट्रांसप्लांट में प्रगति हुई है, लेकिन फेफड़े अपनी जटिलताओं के कारण चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। फेफड़ों का बाहरी हवा के सीधे संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने 22 महीने के, 70 किलोग्राम के चीनी बामा जियांग सूअर से लिए गए फेफड़े को 39 साल के एक पुरुष रोगी में ट्रांसप्लांट किया, जिसे एक सप्ताह से अधिक समय तक निगरानी में रखा गया।
Trending
- शिवम सिंह: पटना के लाल ने जीता ‘मिस्टर इंडिया वर्ल्ड 2025’ का ताज
- भारत में बने iPhone पर टैरिफ का असर नहीं, कीमतें स्थिर रहने की संभावना
- इंटर काशी: आई-लीग चैंपियन, लेकिन ट्रॉफी और इनाम का इंतज़ार
- नई Renault Kiger में बेस मॉडल से ही मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें कीमत और खासियतें
- गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान: पितृपक्ष मेला 2025
- राहुल गांधी का आरोप: बीजेपी ने 2014 से शुरू की वोट चोरी
- चीनी डॉक्टरों का बड़ा कारनामा: इंसान में लगाया गया सुअर का फेफड़ा
- बोनी कपूर ने मद्रास हाईकोर्ट में दायर की याचिका, श्रीदेवी की संपत्ति पर विवाद