अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारत में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ की सूची में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला, सिंडी रोड्रिगेज सिंह पर अपने 6 साल के बेटे, रोड्रिगेज अल्वारेज की हत्या का आरोप है। टेक्सास पुलिस ने उस पर कैपिटल मर्डर यानी 10 साल से कम उम्र के बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था, और एफबीआई ने कानून से भागने का भी आरोप लगाया था।
इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद, अमेरिकी एजेंसियों ने भारत सरकार को प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक दस्तावेज सौंपे। भारत और अमेरिका की एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से गिरफ्तारी संभव हो पाई। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि अपराधी कहीं भी छिपें, न्याय से बच नहीं सकते।
टेक्सास पुलिस, न्याय विभाग और भारतीय अधिकारियों के सहयोग को सराहा गया। जांच की शुरुआत तब हुई जब 20 मार्च 2023 को एवर्टन पुलिस विभाग ने बच्चे की कुशलक्षेम की जांच की। पता चला कि बच्चे को अक्टूबर 2022 से नहीं देखा गया था। बच्चे को फेफड़ों की बीमारी, हड्डियों की कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं। सिंह ने अधिकारियों को बताया था कि उसका बेटा मैक्सिको में अपने पिता के साथ है, जो कि बाद में झूठ साबित हुआ। 22 मार्च 2023 को, सिंह अपने पति और छह बच्चों के साथ भारत भाग गई, जबकि उसका बेटा साथ नहीं था। जुलाई 2023 में उसे एफबीआई की ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल किया गया और अब भारत में गिरफ्तार कर लिया गया।