अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसे दोबारा बेच रहा है और इससे अरबों का मुनाफा कमा रहा है। बेसेंट ने कहा कि यह अवसरवादी मध्यस्थता है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत का रूस से तेल आयात 1% से भी कम था, जो अब 42% हो गया है।
बेसेंट ने यह भी स्पष्ट किया कि चीन पर पेनल्टी क्यों नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत की तुलना में रूस से कम तेल खरीदा है। बेसेंट ने बताया कि अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, जो रूसी तेल खरीदने पर एक पेनल्टी है।