न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन में एक रेस्तरां में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान 27, 35 और अज्ञात उम्र के पुरुषों के रूप में की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया कि पुलिस को ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स इलाके में एक रेस्तरां में गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। संदिग्धों की पहचान की जानी बाकी है।
इससे पहले, 9 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर के पास एक किशोर बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद हुई थी। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया और एक हथियार भी बरामद किया गया। उसकी उम्र के कारण उसकी पहचान नहीं की गई है और अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।