पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट पर की गई टिप्पणी विवादों में आ गई है। ट्रंप ने लेविट की प्रशंसा करते हुए उनके होठों को मशीनगन की तरह बताया, जिसके बाद कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक करार दिया।
ट्रंप ने कहा, “कैरोलिन शानदार हैं, फिलहाल स्टार हैं। उनके जैसा प्रेस सचिव व्हाइट हाउस में कभी नहीं रहा। उनका चेहरा, दिमाग और होंठ बेमिसाल हैं। जब वह बोलती हैं तो उनके होंठ ऐसे हिलते हैं जैसे कोई मशीनगन हो।”
कैरोलिन लेविट 27 साल की हैं और अक्सर व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग करती हैं। वह पत्रकारों के सामने सरकार का पक्ष रखती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग की थी। लेविट उन अधिकारियों में शामिल हैं जो ट्रंप के करीब हैं और अक्सर विदेश दौरों पर उनके साथ देखी जाती हैं।
लेविट ने 2017 में व्हाइट हाउस में इंटर्न के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 2019 में सहायक प्रेस सचिव बनीं और 2025 से प्रेस सचिव हैं। उन्होंने 2023 में रियल एस्टेट कारोबारी निकोलस रिकियो से शादी की।
ट्रंप के इस बयान पर अमेरिका में बहस छिड़ गई है कि किसी राष्ट्रपति को महिलाओं के बारे में ऐसी बातें करनी चाहिए या नहीं। मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि ट्रंप का महिलाओं के बारे में अजीबोगरीब बातें कहने का लंबा इतिहास रहा है।