Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। कंपनी अपने कुछ पुराने मॉडलों के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट देना बंद कर रही है। इसका मतलब है कि अब इन फोनों को सुरक्षा से जुड़े अपडेट नहीं मिलेंगे, और अगर कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसे ठीक नहीं किया जाएगा। अगर आप Samsung Galaxy स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत जांच लें कि आपका फोन भी इस लिस्ट में शामिल है या नहीं।
कंपनी ने 2021 में लॉन्च किए गए फोनों के लिए दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया था। अब इन फोनों का अपडेट समय समाप्त हो गया है, इसलिए कंपनी ने यह फैसला लिया है। इस फैसले से Galaxy A22, Galaxy F22, Galaxy M42 5G और Galaxy M32 जैसे स्मार्टफोन प्रभावित होंगे। इन फोनों को आखिरी बड़ा अपडेट Android 13 के रूप में दो साल पहले मिला था, और अब उन्हें कोई भी सुरक्षा अपडेट नहीं मिलेगा। जिन यूजर्स के पास अभी भी ये मॉडल हैं, उन्हें नया फोन खरीदना होगा।
नया फोन खरीदते समय, यह जरूर देखें कि आपको कितने समय तक ओएस (OS) और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Samsung S सीरीज 7 OS अपडेट देने के लिए जानी जाती है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प है।