अर्जुन तेंदुलकर, जो क्रिकेट की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, अब अपनी निजी जिंदगी में भी एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। खबर है कि अर्जुन और सानिया चंडोक ने 13 अगस्त को सगाई कर ली। क्या दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे? इस सवाल का जवाब सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पोस्ट से मिलता है। पोस्ट में अर्जुन और सारा की दुबई यात्रा की तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में सारा, अर्जुन के साथ हैं, और दूसरी में सानिया चंडोक भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि दोनों दुबई में एक साथ थे।
सारा ने 10 जून को दुबई ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं। सानिया चंडोक ही उनकी भाभी हैं, इसका संकेत 19 मार्च 2025 की पोस्ट से भी मिलता है, जिसमें सारा ने सानिया के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था ‘माई प्लस वन फॉरएवर’। सारा और अर्जुन, दोनों ही सानिया को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सानिया भी उन्हें फॉलो करती हैं। इन सब बातों से पता चलता है कि दोनों के बीच पहले से ही अच्छी जान-पहचान है और अब उनके रिश्ते को एक नया नाम दिया गया है।