टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह जल्द ही फिर से क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देंगे। IPL 2025 के बाद रिंकू मैदान से दूर थे, लेकिन अब वह उत्तर प्रदेश टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच, रिंकू ने अपनी निजी जिंदगी में भी एक नया अध्याय शुरू किया, सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी सगाई हुई। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। हाल ही में, एक वीडियो सामने आया जिसमें रिंकू मेरठ में प्रैक्टिस कर रहे थे, और उनकी मंगेतर प्रिया भी उनसे मिलने पहुंच गईं।
प्रैक्टिस के दौरान प्रिया को देखकर रिंकू उनके पास पहुंचे, और उनकी टीम के कुछ खिलाड़ी भी ‘भाभी’ से मिलने आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस जोड़ी को पसंद कर रहे हैं और दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिंकू और प्रिया ने काफी देर तक बातें कीं। एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जो शाम का है, जब रिंकू की प्रैक्टिस खत्म हो गई थी। रिंकू इस समय UP T20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। उनकी नजरें एशिया कप 2025 पर हैं, जहां वह टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।