Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ट्राइग्लिसराइड बढ़ने की चेतावनी: नियंत्रण के प्राकृतिक तरीके

    February 13, 2026

    ईशान किशन का धमाका: पावरप्ले पर जोर से टी20 WC 2026 की तैयारी

    February 13, 2026

    राजपाल यादव के संकट में एएसपी अनुज का 51 हजार का योगदान

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Sports»IND vs ZIM: दूसरे टी20 में यंग टीम इंडिया की वापसी, जिम्बाब्वे को 100 रन से दी शिकस्त, अवेश-मुकेश ने चटकाए 3-3 विकेट
    Sports

    IND vs ZIM: दूसरे टी20 में यंग टीम इंडिया की वापसी, जिम्बाब्वे को 100 रन से दी शिकस्त, अवेश-मुकेश ने चटकाए 3-3 विकेट

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 7, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 100 रन के बड़े अंतर से हराते हुए 5 टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। शनिवार को सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम के खिलाफ 13 रन से हार झेलने के बाद यंग टीम इंडिया ने आज जोरदार वापसी की। हरेरे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। इसके बाद 235 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18.4 ओवर में 134 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत के लिए अभा खान और मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।

    टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में टी20 डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने 46 गेंदों पर 100 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान अभिषेक ने 7 चौके और 8 झटके भी लगाए। अभिषेक के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 38 गेंदों पर 77 रन और रिंकू सिंह ने 22 गेंदों पर 48 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 234 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे के लिए वेलिंगटन मस्कटज़ा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने 1-1 विकेट चटकाए।

    जिम्बाब्वे की पारी

    जिम्बाब्वे की शुरुआत ख़राब रही. पहले ओवर में मुकेश कुमार ने काया को 4 रन पर बोल्ड कर दिया। माधवेरे (43) और बेनेट (26) ने दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। मुकेश ने बेनेट को बोल्ड कर दिया. अवनीश खान ने चौथे ओवर में मायर्स (0) और राजा (4) के विकेट लिए. इसके अलावा कैंपबेल ने 10, मदांडे ने 0, मसकाद्जा ने 1, जोंगवे ने 3, मुजरबानी ने 2 और चतारा ने 0 रन बनाए। जिम्बाब्वे 134 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मुकेश और अवधान ने 3-3, बिश्नोई ने 2 और सुंदर ने 1 विकेट लिया।

    Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करना ना भूलें.https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sports

    ईशान किशन का धमाका: पावरप्ले पर जोर से टी20 WC 2026 की तैयारी

    February 13, 2026
    Sports

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: शुक्रवार के तीन मैच ग्रुप चरण बदल देंगे

    February 13, 2026
    Sports

    भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टी20 WC में रचा नया इतिहास

    February 12, 2026
    Sports

    नामीबिया कप्तान: 6-10 ओवरों में गया भारत के खिलाफ मैच

    February 12, 2026
    Sports

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर बने एमपी के सतेंद्र लोहिया

    February 12, 2026
    Sports

    हार्दिक पंड्या: बल्लेबाजी मेरा ऑलराउंडर गौरव, नामीबिया मैच में धमाल

    February 12, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.