दुर्ग जिले में 21 जुलाई को महादेव घाट घूमने गई चार नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थीं। परिजनों ने जब लड़कियों को ढूंढने की कोशिश की, तो उनका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लड़कियों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि लड़कियां ट्रेन से मुंबई की ओर गई थीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि लड़कियों की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने उन्हें मुंबई में हीरोइन बनने का झांसा दिया था। पुलिस ने नागपुर पुलिस के साथ मिलकर लड़कियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। लड़कियों को अब दुर्ग लाया जा रहा है और आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में शामिल युवक और उसके नेटवर्क की जांच कर रही है और अभिभावकों से बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने का आग्रह किया है।
Trending
- स्कूल शिक्षा विभाग में 1227 व्याख्याताओं की पदोन्नति, अब तक 7000 से अधिक पदोन्नति आदेश जारी
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की दी शुभकामनाएँ
- शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- अब तक 3 लाख से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण : नैनो डीएपी से किसानों को प्रति एकड़ 75 रुपए का लाभ
- नौनिहालों के पोषण के साथ ही सुरक्षित और सुनहरा भविष्य देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
- बीजेपी ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नई जिला समिति का किया गठन
- डोंबिवली गारमेंट फैक्ट्री में आग: आग की लपटों से जूझ रहे अग्निशमन कर्मी, धुएं के गुबार