Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना नीट छात्रा हत्याकांड: सीबीआई को सौंपा गया पूरा केस, एफआईआर दर्ज

    February 13, 2026

    पटना: कोचिंग जा रही छात्रा की लाश एम्स के पास, हत्या का शक

    February 13, 2026

    एयर इंडिया एआई-171 क्रैश: एएआईबी की सफाई, जांच अधर में लटकी

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»50 हजार की रिश्वत लेने वाले खनिज निरीक्षक को चार साल की कैद
    Madhya Pradesh

    50 हजार की रिश्वत लेने वाले खनिज निरीक्षक को चार साल की कैद

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 31, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    50 हजार रुपए की रिश्‍वत लेने पर खनिज निरीक्षक को मिली सजा। सांकेतिक चित्र।

    HighLights

    ईंट उद्योग के व्यवसायी से रिश्वत ली थी खनिज निरीक्षकआरोपित के रिश्वत मांगने पर की थी लोकायुक्त से शिकायतआरोपित ने कहा था बिना 50 हजार के नहीं होगा काम

    नप्र, ग्वालियर। जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश साबिर अहमद खान ने तत्कालीन खनिज निरीक्षक रमेश रावत को ईंट उद्योग के व्यवसायी से रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाते हुए चार साल की जेल की सजा सुनाई है। उसने ईंट उद्योग के व्यवसाय की क्वारीलीज और स्वीकृत उत्खनिपट्टा के लिए खनिज ईंट मिट्टी (क्रेशर आधारित) के नवीनीकरण के एवज में पचास हजार रुपये की रिश्वत ली थी।

    अभियोजन के अनुसार एक फरवरी 2018 को शिकायतकर्ता जगमोहन प्रजापति ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत देते हुए बताया कि वह जेएम ईंट उद्योग का प्रोपराइटर है और ईंट भट्टे का व्यवसाय करता है। उसकी लीज मार्च 2017 तक वैध थी जिसकी सूचना नियमानुसार उसको एक वर्ष पूर्व मार्च 2016 तक माइनिंग विभाग को देनी थी, जो वह नहीं दे पाया।

    उक्त संबंध में उसके विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा कर दिया था। फिर भी माइनिंग इंस्पेक्टर रमेश रावत काफी समय से परेशान कर रहा है। नियमानुसार सभी शुल्क व विलम्ब शुल्क जमा कर दिए,पर जब वह माइनिंग कार्यालय में रमेश रावत से मिला तो उन्होंने कहा कि बिना पैसे दिए काम नहीं हो पाएगा। तुम्हारे कामों का 50 हजार रुपये खर्चा आएगा।

    छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने वाला पंचायत सचिव निलंबित

    जिले की ग्राम पंचायत कैथी के सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने सचिव राकेश शर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस थाना आंतरी में भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत सचिव राकेश शर्मा द्वारा गत 29 अगस्त को कचहरी मैदान आंतरी में छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने संबंधी शिकायत सामने आई थी। जिसकी जांच जनपद पंचायत भितरवार के सीईओ के माध्यम से कराई गई। जनपद पंचायत सीईओ से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने राकेश शर्मा को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 2011 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    bribe of 50 thousand rupeesGwalior highlights Court News Gwalior Gwalior Breaking News Gwalior Latest News Gwalior News Gwalior Special News Mineral inspector
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    Chhattisgarh

    राजधानी एक्सप्रेस में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, ग्वालियर में इलाज जारी

    September 23, 2025
    India

    ग्वालियर में पति ने पत्नी को दिनदहाड़े मारी गोली, पुलिस पर भी किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2025
    India

    कुक को मिला 46 करोड़ का टैक्स नोटिस: हैरान करने वाला मामला

    September 10, 2025
    India

    एम्बुलेंस न मिलने पर महाराष्ट्र के पिता ने 90 किमी तक नवजात शिशु के शव को ले गए: एक त्रासदी

    June 17, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.