Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस ने भारी शराब ज़ब्त की, तस्कर गिरफ़्तार

    June 12, 2025

    छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

    June 12, 2025

    एयर इंडिया उड़ान 171 त्रासदी: टाटा ग्रुप ने वित्तीय सहायता और समर्थन की पेशकश की

    June 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस ने भारी शराब ज़ब्त की, तस्कर गिरफ़्तार
    • छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए
    • एयर इंडिया उड़ान 171 त्रासदी: टाटा ग्रुप ने वित्तीय सहायता और समर्थन की पेशकश की
    • नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव
    • नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक
    • नृत्य से बॉलीवुड तक: एलीशा मेयर ने ‘हाई जुनून’ और उससे आगे की बात की
    • क्लब विश्व कप 2025: भाग लेने वाली टीमों और कार्यक्रम का विस्तृत अवलोकन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»दिव्यांग बहन का शव किचन में मिला, भाई फांसी पर लटका था, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
    Madhya Pradesh

    दिव्यांग बहन का शव किचन में मिला, भाई फांसी पर लटका था, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 4, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुलिस जांच में जुटी। (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    मां का तीन महीने पहले हुआ था निधन। मृतक का पत्नी से तलाक हो चुका था।पेशे से चित्रकार था मृतक। पुलिस जांच में जुटी।

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार थाना इलाके में क्वालिटी होम्स के एक फ्लैट में रहने वाले चित्रकार ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसके साथ रहने वाली दिव्यांग बहन का शव भी किचन में पड़ा मिला। उसके गले में भी फंदा कसा हुआ था। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला, जब उनके पिता सोकर उठे।

    पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि मां की मौत से दुखी हूं। जिंदगी जीने का मन नहीं होता। परेशान हो चुका हूं। अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपार्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दिव्यांग बहन ने भी फांसी लगाई थी या गला घोंटकर उसकी हत्या करने के बाद भाई ने फांसी लगाई थी। उनकी मां की तीन माह पहले मौत हो गई थी।

    शासकीय कर्मी रहे हैं पिता

    कोलार थाना पुलिस के मुताबिक क्वालिटी होम्स के तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में रहने वाले 85 वर्षीय महेश मालवीय सरकारी सेवा से सेवानिवृत हैं। उनकी पत्नी की तीन माह पहले मौत हो चुकी है। उनके चार बच्चों में से दो 50 वर्षीय पंकज और 53 वर्षीय सुनीता पिता के साथ रहते थे, जबकि एक बेटा प्रफुल्ल और बेटी शीतल शहर में ही अलग-अलग रहते हैं।

    पिता सुबह सोकर उठे, तब पता चला

    महेश मालवीय सुबह सोकर उठने के बाद बाथरूम की तरफ जा रहे थे, तभी उन्होंने सुनीता को किचन में पड़े देखा। उसके गले में फंदा कसा हुआ था। वह पंकज के कमरे में पहुंचे, तो वह भी फांसी पर लटका हुआ था। उन्होंने फोन करके बेटे प्रफुल्ल को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    पत्नी से हो चुका था तलाक

    शव की तलाशी के दौरान पंकज की शर्ट की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने स्वेच्छा से इस तरह का कदम उठाने की बात लिखी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि पंकज पेंटिंग बनाने का काम करता था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से तलाक हो चुका था। तीन माह पहले मां की मृत्यु होने के बाद पंकज दुखी रहने के साथ अवसाद ग्रस्त हो गया था। उसके ऊपर बचपन से ही पोलियो की शिकार बड़ी बहन की देखरेख की जिम्मेदारी बढ़ गई थी। संभवत: इस वजह से उसने इस तरह का कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Bhopal Crime News Bhopal Latest News Bhopal News Bhopal News in Hindi Bhopal Samachar Brother-Sister Dead body Madhya Pradesh News MP News in Hindi Suicide in Bhopal Suicide in Kolar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    गांव-गांव जाकर छोटी-छोटी समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर्स, मुख्य सचिव अनुराग जैन की कांफ्रेंस की तैयारी

    October 12, 2024
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?