Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Aha तमिल 20 जून से ‘थारुनम’ स्ट्रीम करेगा: किशेन दास फिल्म के बारे में विवरण

    June 14, 2025

    OnePlus Open 2: लॉन्च में देरी, 2025 के अंत में आने की संभावना

    June 14, 2025

    सबा करीम ने MI की जीत, कोहली की सफलता और इंग्लैंड दौरे के लिए युवा भारतीय टीम पर चर्चा की

    June 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Aha तमिल 20 जून से ‘थारुनम’ स्ट्रीम करेगा: किशेन दास फिल्म के बारे में विवरण
    • OnePlus Open 2: लॉन्च में देरी, 2025 के अंत में आने की संभावना
    • सबा करीम ने MI की जीत, कोहली की सफलता और इंग्लैंड दौरे के लिए युवा भारतीय टीम पर चर्चा की
    • हीरो विडा VX2: जल्द आ रहा है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें पूरी जानकारी
    • राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे मंगनी लाल मंडल, बिहार में राजनीतिक बदलाव
    • धनबाद में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में शराब जब्त, दो गिरफ्तार
    • वायरल वीडियो: डीएसपी की पत्नी ने नीली बत्ती वाली गाड़ी पर मनाया जन्मदिन, विवादों में घिरीं
    • उत्तर प्रदेश में ट्रांसफार्मर क्षति में गिरावट: योगी सरकार के कड़े कदम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Weather of MP: मध्य प्रदेश में सक्रिय हो रहा नया मानसून, 4 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट
    Madhya Pradesh

    Weather of MP: मध्य प्रदेश में सक्रिय हो रहा नया मानसून, 4 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 31, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना फिलहाल कुछ दिन नहीं।

    HighLights

    कुछ दिन थम सकता है वर्षा का सिलसिला4 अगस्त से प्रदेश में फिर शुरू होगी बारिश प्रदेश में सामान्य से 7 % अधिक वर्षा हुई

    नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : मानसून द्रोणिका वर्तमान में उत्तर प्रदेश और दिल्ली से होकर गुजर रही है। झारखंड पर बना ऊपरी हवा का चक्रवात भी गांगेय क्षेत्र पश्चिम बंगाल चला गया है। वर्तमान में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। इससे मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना फिलहाल कुछ दिन नहीं है।

    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गांगेय क्षेत्र पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवात के पुन: कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर ओडिशा होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ आने की संभावना बनी हुई है। उसके प्रभाव से चार अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

    प्रदेश में सात प्रतिशत अधिक

    इस सीजन में एक जून से लेकर 31 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 480. मिमी. वर्षा हो चुकी है। यह सामान्य वर्षा (448.4 मिमी.) की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है।

    इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में 491.8 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (491.1) के समकक्ष है। इसी तरह पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुल 471.6 मिमी. वर्षा हुई। यह सामान्य वर्षा (415.5 मिमी.) की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।

    अरब सागर पर बना चक्रवात

    मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, दिल्ली, हरदोई, देहरी, पुरुलिया, सागर द्वीप से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। झारखंड में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात भी कमजोर पड़ गया है।

    दक्षिणी गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र पर विपरीत हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है। सौराष्ट्र व उससे लगे अरब सागर पर भी एक चक्रवात बना हुआ है।

    बारिश की गतिविधियों में कमी

    मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून द्रोणिका अब प्रदेश से जा चुकी है। झारखंड पर बना चक्रवात भी गांगेय क्षेत्र पश्चिम बंगाल चला गया है। इस वजह से फिलहाल प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

    हालांकि, वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद है। इस वजह से तापमान बढ़ने के कारण गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। उधर, पश्चिम बंगाल पहुंचे चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर एक बार फिर सक्रिय होने से चार अगस्त के आसपास प्रदेश में फिर से वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

    कहां कितनी वर्षा

    बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भोपाल एवं सिवनी में 22, नर्मदापुरम में 13, सीधी में सात, पचमढ़ी एवं मंडला में छह, रायसेन में पांच, रीवा में चार, मलाजखंड एवं उमरिया में दो, दमोह में एक, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    Monsoon in MP MP news MP weather Forcast MP Weather Update rain in mp topnews आज का मौसम मध्य प्रदेश में मानसून मानसून की एंट्री
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    गांव-गांव जाकर छोटी-छोटी समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर्स, मुख्य सचिव अनुराग जैन की कांफ्रेंस की तैयारी

    October 12, 2024
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?