Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस ने भारी शराब ज़ब्त की, तस्कर गिरफ़्तार

    June 12, 2025

    छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

    June 12, 2025

    एयर इंडिया उड़ान 171 त्रासदी: टाटा ग्रुप ने वित्तीय सहायता और समर्थन की पेशकश की

    June 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस ने भारी शराब ज़ब्त की, तस्कर गिरफ़्तार
    • छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए
    • एयर इंडिया उड़ान 171 त्रासदी: टाटा ग्रुप ने वित्तीय सहायता और समर्थन की पेशकश की
    • नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव
    • नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक
    • नृत्य से बॉलीवुड तक: एलीशा मेयर ने ‘हाई जुनून’ और उससे आगे की बात की
    • क्लब विश्व कप 2025: भाग लेने वाली टीमों और कार्यक्रम का विस्तृत अवलोकन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»स्कूल में घुसकर संचालक से मारपीट कर किया लहूलुहान, एबीवीपी कार्यकर्ता पर आरोप
    Madhya Pradesh

    स्कूल में घुसकर संचालक से मारपीट कर किया लहूलुहान, एबीवीपी कार्यकर्ता पर आरोप

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 25, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अभि‍नव भटनागर।

    HighLights

    राजधानी के ओरियन स्कूल बावडिया कला का मामलासंचालक के हाथ में आए 12 टांके, मारने की धमकी दी घटना के बाद आला पुल‍िस अध‍िकारी भी मौके पर पहुंचे

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ओर‍ियन इंटरनेशनल स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। स्कूल के संचालक अभिनय भटनागर के साथ मारपीट की। उस पर कांच से हमला कर दिया, इसमें वह बुरी तरह से घायल हुए हैं। उनके हाथ में बड़ा घाव हुआ है,12 टांके हाथ में टांके लगे है।

    पुलिस ने उनकी शिकायत पर एबीवीपी से जुड़े शिवाजी पाटिल और मृदुल जावड़े और उनके साथियेां के खिलाफ मारपीट,जान से मारने की धमकी और स्कूल में तोड़फोड़ की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। शाहपुरा थाना पुलिस के एसआइ जगन्नाथ सिंह ने बताया कि शाहपुरा निवासी ज्ञानेंद्र भटनागर (73) ओर‍ियन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमेन हैं। उनके बेटे 46 वर्षीय अभिनव भटनागर संचालक है।

    उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आठ-दस लोग प्राचार्य से मिलने के लिए पहुंचे थे, मिलने में देर हुई तो वह हंगामा करने लगे, जब शोर शाराब सुनकर बाहर आया तो देखा कि उनके पिता ज्ञानेंद्र भटनागर के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने रोकने और उनको समझाने की कोशिश की। आरोपितों ने अभिनव से भी धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। उन लोगों ने कमरे का कांच का दरवाजा तोड़कर अभिनव के दाएं हाथ में मारा।

    बच्चे मैदान में खेल रहे थे:- घटना के समय स्कूल के बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान यह हंगामा हो गया। सभी बच्चों को स्कूल के अंदर ले जाया गया। घटना को लेकर बच्चे और महिला शिक्षक दहशत में आ गए थे।

    इनका कहना है

    – स्कूल संचालक के साथ मारपीट की शिकायत पर आरोपितों पर एफआइआर दर्ज कर ली गई, जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रियंका शुक्ला पुलिस उपायुक्त

    – ओर‍ियन इंटरनेशनल स्कूल में जो घटना हुई,एबीवीपी निंदा करती है और खेद व्यक्त करती है।एबीवीपी के कार्यकर्ता रचनात्मक कार्य के लिए अनुमति लेने गए थे, जहां उनके साथ अभद्रता की गई। टूटे कांच से दोनों पक्षों को चोट लगी है। ऐसे कार्य के लिए हमारी ओर से कोई समर्थन नहीं करता है। शिवम जाट नगर महामंत्री एबीवीपी

    Bhopal Crime News Bhopal News Bhopal News in Hindi MP news private school director
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    गांव-गांव जाकर छोटी-छोटी समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर्स, मुख्य सचिव अनुराग जैन की कांफ्रेंस की तैयारी

    October 12, 2024
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?