हजारीबाग: संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती आज, 31 दिसंबर को मनाई जा रही है। जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण बल्लभ आश्रम में दोपहर 1 बजे एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस जयंती समारोह में झारखंड की राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में कई प्रमुख कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहेंगे, जिनमें पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल, प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम प्रभारी विनय सिन्हा ‘दिपू’, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार और प्रदेश सचिव मनोज सहाय ‘पिंकू’ शामिल हैं।
जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी निसार खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृष्ण बल्लभ सहाय के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनके मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्यों को स्मरण करना है। सभी कांग्रेसजनों से इस जयंती समारोह में भाग लेने का आग्रह किया गया है।
