रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रातु रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब और हरमू के पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। इस मौके पर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां दुर्गा के मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह देखने लायक है। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद, भक्तजन उत्साह के साथ दशहरा मना रहे हैं। उन्होंने झारखंड के लोगों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और झारखंड लगातार तरक्की करे।