झारखंड सरकार ने हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता से एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और सीआईडी का प्रभार वापस ले लिया गया है। प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, रांची में नए एसएसपी के रूप में राजीव रंजन को नियुक्त किया गया है।
तबादले की पूरी सूची इस प्रकार है:
* अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से मुक्त किया गया।
* प्रशांत सिंह को वायरलेस डीजी के साथ-साथ डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
* सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया।
* प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया।
* मनोज कौशिक आईजी सीआईडी के प्रभार में बने रहेंगे।
* क्रांति कुमार गडीदेशी को बोकारो आईजी से मानवाधिकार आईजी बनाया गया है।
* नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर नियुक्त किया गया है।
* शैलेंद्र सिन्हा को दुमका आईजी से पलामू आईजी बनाया गया है।
* सुदर्शन मंडल को सीआईडी आईजी से आईजी मुख्यालय और जेल आईजी का प्रभार सौंपा गया।
* सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया।
* पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया।
* संजीव कुमार को सीआईडी डीआईजी से डीआईजी एसआईबी बनाया गया।
* राकेश रंजन को चाईबासा एसपी से रांची एसएसपी बनाया गया।
* शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब बनाया गया।
* मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
* नौशाद आलम अंसारी को पलामू डीआईजी से पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया।
* अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर से झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
* चंदन कुमार सिन्हा को रांची एसएसपी से एसीबी डीआईजी बनाया गया।
* अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
* एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।
* अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया।
* श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया।
* अजीत कुमार को रांची सिटी एसपी से रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया।
* दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
* अनीमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया।
* कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया।
* मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया।
* मूमल राजपुरोहित को जैप-8 का कमांडेंट बनाया गया।
* पारस राणा को सिटी एसपी रांची और जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
* राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची और वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।