रांची। मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पूर्वी बिहार के आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में बारिश हो रही है। 16 सितंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। 17 सितंबर को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। 18 सितंबर को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में दुमका में सबसे अधिक 152 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची में 40.8 मिमी बारिश हुई। चक्रधरपुर, सदर चाईबासा, डालटेनगंज, मांडू, राजधनवार, चैनपुर, मांडर, कुचाई, कोडरमा डीवीसी, रनिया, गुदरी, तिलैया, पतरातू, सोनुआ, मसानजोर, महारो, रामगढ़, बडकीसुरैया और सिकटिया में भी बारिश दर्ज की गई।
Trending
- नृसिंह स्थान मंदिर: कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीटों का ब्यौरा और प्रमुख प्रत्याशियों की सूची
- चीन की ऑनलाइन हेरफेर: हार्वर्ड अध्ययन का पर्दाफाश, सच को दबाने की चाल
- देव दीपावली 2025: 14 नवंबर को मनाएं उत्सव, भेजें हार्दिक संदेश
- ICC रैंकिंग में खिसके कुलदीप यादव, T20 सीरीज से बाहर होना पड़ा भारी
- रामदास सोरेन के सपने पूरे करने को कल्पना सोरेन की पहल: सोमेश के लिए समर्थन जुटाया
- सोमेश के लिए समर्थन जुटाती कल्पना सोरेन, रामदास के सपनों को पूरा करने का संकल्प
- किश्तवाड़ एनकाउंटर: सुरक्षा बलों पर हमला, एक पैरा सैनिक घायल
