मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को कोलकाता से रांची लौटते समय पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा पहुंचे। वहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोकनृत्य से उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक गीतों और उत्सव के माहौल में मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और प्रशासन ने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी सावधानी बरती।