झारखंड के पलामू जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिस जवानों की शहादत हुई है। पुलिस को टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद मनातू थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस कमांडर शशिकांत गंझू के घर पहुंची, जहां दोनों पक्षों में भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और एक घायल है। शहीदों की पहचान सुनील राम और संतन मेहता के रूप में हुई है, जबकि घायल जवान रोहित कुमार हैं। सभी जवान पलामू जिले के ही रहने वाले थे।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अप्रैल महीने में बोकारो जिले में भी सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया था।