शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसकी जीभ काट दी गई। घायल व्यक्ति को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, और बाद में पश्चिम बंगाल ले जाया गया।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। लालटू शेख की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को कुछ लोगों ने अगवा किया, पीटा और जीभ काट दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही है।