रांची। झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने करमा पूजा के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि करमा पर्व हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था को दर्शाता है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि करमा पूजा आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संकल्प लेने का आह्वान किया।