रांची: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार को झारखंड विधानसभा में लाया गया, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। श्री सोरेन का निधन शुक्रवार को दिल्ली में हुआ था। विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं अर्पित की गईं और शोक सलामी दी गई।
इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री दीपक बिरूवा, शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माझी, जोबा माझी, मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन्दना दादेल, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रॉम और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।