झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन का 4 अगस्त को निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन की सूचना दी।
शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची लाया गया, जिसमें हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ थीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हजारों लोगों ने ‘दिशोम गुरु’ को श्रद्धांजलि दी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके आवास मोरहाबादी ले जाया गया।
अंतिम संस्कार मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में दोपहर 12 बजे होगा। उनके बेटे बसंत सोरेन मुखाग्नि देंगे।
कांग्रेस नेता खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी श्रद्धांजलि दी।
झारखंड सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार थे और लाइफ सपोर्ट पर थे।