झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। उनके बेटे और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “आदरणीय दिशोम गुरुजी अब नहीं रहे, हम सब उन्हें खो दिया है।”
शिबू सोरेन 81 वर्ष के थे और उन्हें किडनी की समस्या थी, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के निधन की खबर साझा करते हुए लिखा, “आज मैं शून्य हो गया हूं।”