रांची: झारखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और बिहार में एक चक्रवात सक्रिय है, जिसके कारण अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। रांची में 8 अगस्त को बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में बारिश का विवरण:
* गोड्डा (पत्थरगामा): 170.2 मिमी
* पाकुड़: 81.4 मिमी
* दुमका: 35.3 मिमी
* लातेहार: 54 मिमी
* मेदिनीनगर: 10 मिमी
* बोकारो: 3 मिमी
* रांची: 1 मिमी