हिंदू जागरण झारखंड की महत्वपूर्ण बैठक 2 और 3 अगस्त को रांची में आयोजित की गई। बैठक के समापन सत्र में विक्रम शर्मा को झारखंड प्रदेश का संयोजक बनाया गया। यह निर्णय वनवासी कल्याण केंद्र सभागार में लिया गया, जिसकी घोषणा हिन्दू जागरण के राष्ट्रीय सह संगठक कमलेश सिंह ने की। पहले, ऋषि नाथ शाहदेव झारखंड के संयोजक थे, और विक्रम शर्मा सह संयोजक के रूप में कार्यरत थे। विक्रम शर्मा पिछले 12 वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं। इस प्रांतीय बैठक में संगठन मंत्री सुमन कुमार और संयोजक विनोद कुमार यादव उपस्थित थे।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
