Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा पिन कोड! भारत के नए डिजिटल एड्रेस सिस्टम के बारे में जानें, डिजीपिन | प्रौद्योगिकी समाचार

    June 6, 2025

    अनुशासन और दृढ़ संकल्प पर निर्मित कैरियर पर प्रतिबिंबित

    June 6, 2025

    21,700 करोड़ रुपये की युद्ध मशीन: भारत की हवा और नौसेना वर्चस्व को फिर से परिभाषित करने के लिए प्रोजेक्ट कुशा | भारत समाचार

    June 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अलविदा पिन कोड! भारत के नए डिजिटल एड्रेस सिस्टम के बारे में जानें, डिजीपिन | प्रौद्योगिकी समाचार
    • अनुशासन और दृढ़ संकल्प पर निर्मित कैरियर पर प्रतिबिंबित
    • 21,700 करोड़ रुपये की युद्ध मशीन: भारत की हवा और नौसेना वर्चस्व को फिर से परिभाषित करने के लिए प्रोजेक्ट कुशा | भारत समाचार
    • Ispace का लचीलापन चंद्र लैंडर दुर्घटना में घोड़ी फ्रिगोरिस में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है: यह क्या हुआ, यह क्षेत्र कहां है? | विश्व समाचार
    • गुकेश फिर से नॉर्वे शतरंज 2025 में चमकता है, कार्ल्सन के साथ अंतिम दौर का प्रदर्शन करता है शतरंज समाचार
    • पाहलगाम जैसे हमलों के लिए भारी कीमत चुकाने के लिए आतंकवादी
    • ‘बिग ब्यूटीफुल ब्रेकअप’: क्या एलोन मस्क और डोनाल्ड ट्रम्प के ब्रोमांस ने एक बजट बिल विवाद पर पतन किया? | विश्व समाचार
    • अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»संवेदकों के लिए अनिवार्य हुआ राज्य का जीएसटी सर्टिफिकेट
    Jharkhand

    संवेदकों के लिए अनिवार्य हुआ राज्य का जीएसटी सर्टिफिकेट

    Indian SamacharBy Indian SamacharJune 4, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें झारखंड नगर पालिका संवेदक नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी शामिल है।

    अब जरूरी होगा झारखंड का जीएसटी सर्टिफिकेट

    कैबिनेट ने ‘झारखंड नगर पालिका संवेदक निबंधन नियमावली‘ में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत नगर विकास और आवास विभाग से जुड़े ठेकों में भाग लेने के लिए राज्य के साथ-साथ बाहरी संवेदकों को भी झारखंड का जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    गीग वर्कर्स के लिए कल्याण बोर्ड का गठन

    सरकार ने ‘झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित श्रमिक कल्याण बोर्ड’ के गठन को मंजूरी दी है। यह बोर्ड जोमैटो, स्विग्गी, ओला, उबर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले गीग वर्कर्स के कल्याण के लिए कार्य करेगा। इनके डेटा का संग्रहण ऑनलाइन मोड पर किया जाएगा और उनके लिए वेलफेयर फंड सृजित किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा।

    गृह विभाग के डॉक्टर अब स्वास्थ्य विभाग में

    कैबिनेट ने गृह विभाग में कार्यरत चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग के अधीन करने की स्वीकृति दे दी है। उनकी सेवाओं को स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर किया जाएगा।

    अवैध खनन पर रोक के लिए कार्रवाई की शक्ति बढ़ी

    अवैध खनन को रोकने के लिए अब निदेशक, खान और जिला स्तर के अधिकारियों को कार्रवाई और जुर्माना लगाने की शक्ति दी गई है। पहले यह अधिकार केवल राज्य सरकार के पास था। साथ ही, जेएसएमडीसी के अध्यक्ष अब खान सचिव होंगे और प्रबंध निदेशक का पद निदेशक, खान को सौंपा जाएगा।

    माध्यमिक स्कूल शिक्षकों की बहाली

    राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के 35 सहायक शिक्षकों को फिर से बहाल करने की स्वीकृति दी गई है। इन्हें पहले सेवा से हटाया गया था, लेकिन कोर्ट के आदेश के अनुसार इनकी सेवा बहाल की जाएगी या इन्हें पेंशन लाभ दिया जाएगा। इससे सरकार पर 30 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ आएगा।

    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पुनर्गठन

    विभाग में 506 पदों को सरेंडर कर 36 नए पदों का सृजन किया गया है। इससे सरकार को 24 करोड़ 17 लाख 9 हजार 160 रुपए की वित्तीय बचत होगी।

    कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

    • गढ़वा शहरी जलापूर्ति योजना के पुनरीक्षित प्राकलन के लिए 59।71 करोड़ रुपए की मंजूरी।
    • पाकुड़-बरहड़वा मुख्य पथ से पश्चिम बंगाल सीमा तक 6।62 किमी सड़क के निर्माण के लिए 40।39 करोड़ रुपए की स्वीकृति।
    • नवनिर्मित अभियंत्रण कॉलेज (बोकारो और गोड्डा) के लिए 85-85 शिक्षकों और 125 शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद सृजित। इससे कुल 41।87 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।

     

    Cabinet Certificate GST Mandatory proposals seal Sensors state अनिवार्य कैबिनेट जीएसटी प्रस्तावों मुहर राज्य सर्टिफिकेट संवेदकों
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित,

    June 5, 2025
    Jharkhand

    CM हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

    June 5, 2025
    Jharkhand

    बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 5500 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती

    June 5, 2025
    Jharkhand

    रांची की स्त्री रोग विशेषज्ञ का निधन

    June 4, 2025
    Jharkhand

    बालू माफियाओं ने खबर कवर कर रहे पत्रकार पर किया हमला

    June 3, 2025
    Jharkhand

    झारखंड में 9 कोरोना मरीजों की पुष्टि

    June 3, 2025
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?