Ranchi : देशभर में कोरोना एक बार फिर सिर उठा रहा है। झारखंड में भी अब संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य में अब तक कुल 9 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा 4 केस राजधानी रांची से सामने आए हैं। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सभी जिलों के उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
राज्यभर में रैंडम सैंपलिंग और निगरानी शुरू कर दी गयी है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।