Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरोना को लेकर झारखंड में अलर्ट, सरकार पूरी तरह तैयार

    May 25, 2025

    शादी के पांचवें दिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फंदे से लटका मिला शव

    May 25, 2025

    गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने झारखंड में भी वीडियाे किया था शूट

    May 25, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरोना को लेकर झारखंड में अलर्ट, सरकार पूरी तरह तैयार
    • शादी के पांचवें दिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फंदे से लटका मिला शव
    • गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने झारखंड में भी वीडियाे किया था शूट
    • प्री-मॉनसून-की-दस्तक
    • लातेहार पुलिस को सफलता: JJMP सुप्रीमो 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मुठभेड़ में ढ़ेर
    • दिनदहाड़े आदिवासी युवती से गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • बिरसा मुंडा के संघर्ष और त्याग से गौरवान्वित हो रहा जनजातीय समाज : ओम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»शादी के पांचवें दिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फंदे से लटका मिला शव
    Jharkhand

    शादी के पांचवें दिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फंदे से लटका मिला शव

    Indian SamacharBy Indian SamacharMay 25, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पलामू। यूं तो शादी जन्मोजन्म का रिश्ता होता है लेकिन जब यह रिश्ता शादी के पांच दिन बाद मातम में बदल जाए तो दो परिवारों में टूट पड़ जाती है। जी हां ऐसा ही कुछ मामला जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के धंगरडीहा से सामने आया है। यहां शादी के पांचवें दिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिका सिन्हा उर्फ मीणा, पति अनुज कुमार सिन्हा का फंदे से लटका शव बरामद किया गया।

    नव विवाहिता की शादी 17 मई को हुई थी। धंगरडीहा के अलख निरंजन प्रसाद के बेटे अनुज कुमार सिन्हा की शादी आलमगंज पटना के महेंद्र प्रसाद की पुत्री ऋषिका सिन्हा उर्फ मीणा के साथ हुई थी। अनुज जबलपुर गन फैक्ट्री में सरकारी नौकरी में है, वही लड़की ऋषिका सिन्हा उर्फ मीणा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में दिल्ली में कार्य करती थी।

    धंगरडीहा से 17 मई को धूमधाम के साथ अनुज की बारात आलमगंज गई और रात्रि में शादी हुई और बारात 18 मई को घर वापस आयी। तब तक सब ठीक-ठाक था, लेकिन 22 मई की रात्रि में करीबन 10 बजे नव विवाहिता का शव उसके कमरे में लगे पंखे में दुपट्टा के फंदे से झूलता हुआ देखा गया। शुक्रवार को इस घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई।

    लड़की के पिता महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसकी बेटी रिषिका की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस हत्या के पीछे अनुज कुमार सिन्हा व उसके पिता अलख निरंजन प्रसाद, माता सरस्वती देवी, तथा अनुज कुमार के चारो भाई अविनाल कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, आनंद कुमार सिन्हा, अनुराग कुमार सिन्हा का हाथ है।

    हमलोगों ने उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये के सामान दिये थे। बेटी की तबियत खराब होने के बावजूद लड़का ने शारीरिक शोषण व दहेज के रूप मे पैसों की डिमांड कर लड़की को प्रताड़ित किया।

    सूचना मिलने पर नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को परिजनों के समक्ष फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मायके वाले की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    computer Dead body Engineer fifth day found hanging Marriage noose software इंजीनियर कंप्यूटर पांचवें दिन फंदे मिला लटका शव शादी सॉफ्टवेयर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    कोरोना को लेकर झारखंड में अलर्ट, सरकार पूरी तरह तैयार

    May 25, 2025
    Jharkhand

    गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने झारखंड में भी वीडियाे किया था शूट

    May 25, 2025
    Jharkhand

    प्री-मॉनसून-की-दस्तक

    May 25, 2025
    Jharkhand

    लातेहार पुलिस को सफलता: JJMP सुप्रीमो 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

    May 25, 2025
    Jharkhand

    दिनदहाड़े आदिवासी युवती से गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार

    May 25, 2025
    Jharkhand

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    May 25, 2025
    -Advertisement-
    ad
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?