बिहार में चल रही ‘वोट अधिकार यात्रा’ के 10वें दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर ‘भैंस चुराने’ का आरोप लगाया था, लेकिन असल में बीजेपी ने लोगों के वोट चुरा लिए। मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि बीजेपी अब जनता का विश्वास खो चुकी है और वोट चोरी की साजिश रच रही है।
उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र का आधार है और जनता को अपने इस अधिकार की रक्षा करनी चाहिए। प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने रोजगार और नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण अधिकारों को भी छीनने की कोशिश की है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह किया।
प्रियंका ने यह भी कहा कि कांग्रेस गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देगी। राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला जारी रखा और जनता से समर्थन मांगा।