आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार के सासाराम में वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित किया, जहां उन्होंने भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा को हराने के लिए एकजुट हों और अपनी पार्टी को जिताएं।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया, कहा कि महाराष्ट्र में एक करोड़ वोटर ‘जादुई तरीके से’ बढ़ा दिए गए, जहां भाजपा गठबंधन जीता। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोगों को ‘चूना’ लगाया जा रहा है। वोटर अधिकार यात्रा बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ निकाली जा रही है, जिसमें इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हैं। यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और 1300 किमी की दूरी तय करेगी।