दीपिका पादुकोण को इस पीढ़ी की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। प्रशंसक और सेलेब्स दोनों ही उन्हें पसंद करते हैं। दीपिका ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से देश-दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। वह करोड़ों प्रशंसकों की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दीपिका का फेवरेट एक्टर कौन है? दीपिका बचपन में अपने पसंदीदा अभिनेता की तस्वीरों को अपने कमरे में लगाकर सोने से पहले उन्हें चूमती थीं।
दीपिका पादुकोण ने 2007 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस बनने से पहले दीपिका मॉडल थीं। मॉडलिंग से पहले उनके कमरे में हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की तस्वीरें भी थीं। दीपिका पादुकोण का पसंदीदा एक्टर बॉलीवुड से नहीं, बल्कि हॉलीवुड से है। दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बचपन से ही लियोनार्डो डिकैप्रियो की फैन रही हैं। लियोनार्डो के दुनियाभर में फैंस हैं और उन्हें पसंद करने वालों में बॉलीवुड की ये लेडी सुपरस्टार भी शामिल हैं।
बचपन में दीपिका का क्रश लियोनार्डो पर था। लियोनार्डो सिर्फ दीपिका ही नहीं, उनकी छोटी बहन अनीशा के भी फेवरेट एक्टर थे। दीपिका ने बताया कि हर रात वह सोने से पहले एक्टर के पोस्टर को किस करती थीं।
दीपिका पादुकोण पिछले 18 सालों से बॉलीवुड में लगातार काम कर रही हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस को आखिरी बार अजय देवगन और रोहित शेट्टी की 2024 में आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। हालांकि, भारत में 247 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई, क्योंकि इसका बजट 350 करोड़ रुपये से 375 करोड़ रुपये के बीच था।