बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 33 साल के करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान एक ऐसे कलाकार हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। शाहरुख खान की उनके सह-कलाकार भी तारीफ करते हैं। प्रिया गिल भी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। प्रिया गिल ने शाहरुख खान के साथ काम किया है। हालांकि जिस फिल्म में वह अभिनेता के साथ नजर आई थीं, उसमें उन्होंने शाहरुख खान को थप्पड़ मारा था और उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे शर्मनाम काम बताया था।
शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कई फिल्मों में वह गुंडों की जमकर पिटाई करते हुए नजर आए हैं, तो कई बार विलेन द्वारा शाहरुख को भी मार खानी पड़ी। हालांकि, साल 2000 में आई फिल्म में प्रिया गिल ने शाहरुख खान को थप्पड़ मारा था। इसके बाद सेट पर सन्नाटा छा गया था।
प्रिया गिल शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जोश’ में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, शरद कपूर, विवेक वासवानी, शरत सक्सेना, अंजान श्रीवास्तव और सुशांत सिंह भी थे। इसका निर्देशन मंसूर खान ने किया था।
प्रिया गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘जोश’ के उस सीन के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान को थप्पड़ मारा था। अभिनेत्री ने बताया कि एक गाने की शुरुआत में उन्हें शाहरुख खान को थप्पड़ मारना था। शूटिंग गोवा में चल रही थी। फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान बार-बार उनसे कह रहे थे कि सीन ठीक से नहीं हो रहा है। इसके बाद शाहरुख खान ने भी प्रिया से कहा था कि वह उन्हें थप्पड़ मारे। प्रिया ने कहा, “मुझे उन्हें मारना पड़ा। मैं खुद को रोक नहीं सकी। हे भगवान, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी।” इसके आगे प्रिया ने कहा कि सेट पर उस वक्त सन्नाटा छा गया था। सभी लोग चुपचाप थे, बस कैमरा चल रहा था।
