शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। आए दिन शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा का नाम विवादों में आ रहा है। शिल्पा और राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी के आरोपों के कुछ हफ़्तों बाद, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने लोकप्रिय रेस्टोरेंट, बैस्टियन को बंद करने की घोषणा की है। शिल्पा के इस फैसले से सभी हैरान रह गए। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए यह खबर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, ‘इस गुरुवार को एक युग का अंत हो रहा है क्योंकि हम मुंबई के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक – बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कह रहे हैं। इसने हमें अनगिनत यादें, अविस्मरणीय रातें और शहर की नाइटलाइफ को आकार देने वाले पल दिए हैं, और अब यह अंतिम विदाई ले रहा है।’ बैस्टियन बांद्रा, शिल्पा शेट्टी और रेस्टोरेंट के मालिक रंजीत बिंद्रा की साझेदारी में बना था। 2016 में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट अपने सी-फूड के लिए जाना जाता था। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने भी यहीं अपना वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया था। उल्लेखनीय है कि बैस्टियन को शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर लगे 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के आरोपों के कुछ हफ़्तों बाद ही बंद कर दिया गया।
Trending
- गोवा: अर्पोला नाइटक्लब में आग, 25 जिंदगियां खत्म, पर्यटक भी शिकार
- UK शिक्षा में धांधली: पाकिस्तान-बांग्लादेश पर लगी पाबंदी, प्रवेश पर रोक
- रांची में आईसीएसआई का कॉन्वोकेशन: रक्षा राज्य मंत्री ने युवा पेशेवरों को किया प्रेरित
- सारा खान ने क्रिश पाठक से रचाई शादी: हिंदू-मुस्लिम परंपराओं का संगम
- सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा: विराट कोहली बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के बादशाह
- लेस्लीगंज कस्तूरबा विद्यालय में उपायुक्त का छापा, अनियमितताओं पर कार्रवाई
- गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: 23 की मौत, सिलेंडर धमाके से फैली आग
- ट्रंप के दावे झूठे? ड्रग नाव पर अमेरिकी हमले पर नई रिपोर्ट
