इंटरनेट की दुनिया में काजोल एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। हाल ही में, वह अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने बॉडीकोन ड्रेस पहनी थी। कुछ लोगों को उनका यह लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने काजोल को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पैपराजी सुनील कुमार गोल ने इवेंट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें काजोल पर जूम भी किया गया था। इस पर मिनी माथुर भड़क गईं और उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाई। मिनी ने कहा कि उन्हें काजोल के शरीर पर जूम करने का कोई हक नहीं है और यह फैसला करने का भी नहीं कि उन्हें कैसा दिखना चाहिए।
इस घटना के बाद, कई फैंस ने काजोल का समर्थन किया और उनकी प्रशंसा की। एक फैन ने लिखा, ‘वह बहुत प्यारी लग रही हैं। वह 50 साल की हैं और एक स्वस्थ और सक्रिय महिला हैं जिसके दो बच्चे हैं। हो सकता है उनकी पसंद उनके लुक के लिहाज से सही न हो, लेकिन महिलाओं के लिए हमेशा अलग मानक होते हैं।’