सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। प्रशंसक कुछ ही समय में शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नामों का इंतजार है। मेकर्स भी प्रोमो शेयर करके दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। इस साल सलमान के शो में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की जोड़ी भी आने वाली है। मेकर्स ने इसका प्रोमो शेयर कर दिया है।
यह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जोड़ी आवेज़ दरबार और नगमा मिराजकर की है। मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने दोनों के चेहरे को छिपाने की कोशिश की है। लेकिन समझदार के लिए एक इशारा ही काफी है। आवेज़ और नगमा पिछले कई सालों से साथ हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
आवेज़ और नगमा दोनों सोशल मीडिया के लोकप्रिय इंफ्लुएंसर हैं और दोनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इस जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं और दोनों एक साथ वीडियो साझा करते रहते हैं। आवेज़ और नगमा को एक कपल के रूप में बिग बॉस 19 में देखना बहुत मजेदार होगा। प्रशंसक लगातार दोनों के प्रोमो पर प्यार बरसा रहे हैं। बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त की रात 10:30 बजे टीवी पर होगा।
आवेज़ दरबार मशहूर सिंगर इस्माइल दरबार के छोटे बेटे हैं और गौहर खान के देवर हैं। आवेज़ एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। आवेज़ रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी नज़र आ चुके हैं। आवेज़ डांस कोरियोग्राफर भी हैं और अपनी डांस अकादमी भी चलाते हैं। बता दें कि गौहर खान उनकी भाभी हैं। गौहर ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
नगमा मिराजकर भी आवेज़ की तरह ही एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। नगमा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने टिकटॉक से अपने करियर की शुरुआत की थी। नगमा के इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एक बेहतरीन डांसर हैं। नगमा अपने लाइफस्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं और व्लॉग्स भी शेयर करती हैं। नगमा को यो यो हनी सिंह और कुशा कपिला जैसे सेलेब्स भी फॉलो करते हैं।