साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी का 70वां जन्मदिन 22 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं, जिनकी लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं। उन्हें मेगास्टार की उपाधि मिली हुई है, जो उनके प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रतीक है। चिरंजीवी पिछले 50 सालों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं, जिनमें से एक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। चिरंजीवी सबसे ज्यादा प्रोफेशनल एक्टर बनने के साथ-साथ अपने डांस मूव्स से भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 2024 में उन्हें 45 साल के करियर में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24,000 से अधिक डांस मूव्स करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में दिया। 70 साल की उम्र में भी चिरंजीवी लीड रोल कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनकी धूम मची हुई है।
Trending
- तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश का अनुमान, उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी!
- हांगकांग में तबाही: 94 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता; तीन गिरफ्तार
- तिरुपति लड्डू में मिलावटी घी? पूर्व TTD चीफ ने SC से मांगी रोक
- मो. मोदी-पुतिन भेंट: भारत रूस से करेगा ₹56,000 करोड़ की एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद
- स्मृति मंधाना-पलाश मुचल: शादी की अफवाहों पर चचेरी बहन का बयान
- WPL 2026 नीलामी: खिलाड़ियों की खरीद, कीमतें और महत्वपूर्ण अपडेट
- DRDO का लेजर हथियार भारत की रक्षा में मील का पत्थर: मिसाइल हमलों का जवाब तैयार
- पाकिस्तान में सैन्य शक्ति का अभूतपूर्व केंद्रीकरण: जनरल आसिम मुनीर बने ‘चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज’
