यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इंडिगो एयरलाइंस ने 26 अक्टूबर 2025 से रायपुर और दिल्ली के बीच एक नई उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह उड़ानें स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से संचालित होंगी।
उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में, उड़ान संख्या 6E6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।