दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली में बारिश का अनुमान लगाया है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है, लेकिन कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। बिहार में आज मौसम मिलाजुला रहने वाला है, कहीं धूप खिलेगी तो कहीं बारिश होगी। 1 से 4 अक्टूबर तक बिहार में भारी बारिश की संभावना है।
झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 2 से 5 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 1 से 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।