कई राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 सितंबर 2025 को विदा हो गया। आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। दिन में उमस हो सकती है। 27 तारीख तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।
यूपी में मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है। आज पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम सूखा रहेगा। 26 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 27, 28 और 29 तारीख को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना है।
कोलकाता में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।