रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत कुल 64 दिनों की छुट्टी रहेगी। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा जारी किया गया है।
छुट्टियों का विवरण:
1. दशहरा की छुट्टी: 29 सितंबर 2025 से 4 अक्टूबर 2025 तक (6 दिन)
2. दीपावली की छुट्टी: 20 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक (6 दिन)
3. शीतकालीन छुट्टी: 22 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक (6 दिन)
4. ग्रीष्मकालीन छुट्टी: 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक (46 दिन)
कुल मिलाकर 64 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है।
आधिकारिक आदेश:
