जशपुर जिले, छत्तीसगढ़ में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गणेश विसर्जन से लौट रहे लोगों को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूड़ांड़ गांव में हुई।
बताया जा रहा है कि गांव के लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करके लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 24 से अधिक घायल हो गए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है और उनका इलाज चल रहा है।