रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के आदेश पर, उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है। पहले, कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 थी। खाली सीटों को देखते हुए, एडमिशन की तारीख़ बढ़ाने का फैसला किया गया। अब छात्र 5 सितंबर तक कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए फायदेमंद होगा जो पहले एडमिशन नहीं ले पाए थे। छात्रों और अभिभावकों ने इस फैसले का स्वागत किया, जिससे कई छात्रों का भविष्य सुरक्षित होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस आदेश की कॉपी सभी विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी है।
Trending
- धमतरी में रिकॉर्ड रफ्तार से धान खरीदी
- रायपुर साहित्य उत्सव 2026
- ग्राफ्टेड बैंगन से बदली खेती की तस्वीर – खरसिया के किसान मुरलीधर साहू ने
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलम्पिक का शाब्दिक शुभारंभ किया
- रायपुर साहित्य उत्सव 2026
- झारखंड विधान सभा परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
- चाय बगान क्षेत्र के परिवारों की फरियाद लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी तक पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
- राशि विवाद: मंत्री का पलटवार, ‘विपक्ष समय नहीं मांगता’
