रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में, 166 महतारी सदनों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से तीन मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में बनाए जाएंगे। प्रत्येक महतारी सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रत्येक महतारी सदन 2500 वर्ग फुट में बनाया जाएगा, जिसमें कमरे, बरामदे, हॉल, रसोई, भंडार कक्ष, पेयजल के लिए ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताया कि मनेंद्रगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को पहले चरण में महतारी सदन मिले। मंत्री जायसवाल ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे।
Trending
- स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: चाईबासा सिविल सर्जन पर गिरी गाज
- कुरनूल बस हादसा: नशे में ड्राइविंग को हैदराबाद पुलिस ने बताया ‘आतंकवाद’
- परमाणु मिसाइल “ब्यूरेवेसनिक” का सफल परीक्षण, पुतिन ने दिए तैनाती के आदेश
- सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा –मुख्यमंत्री श्री साय
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छठ पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएँ
- “पूना मारगेम” से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना —मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान
- बोतल के ढक्कन में छिपाया ₹20 लाख का सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री पकड़ा
