नई दिल्ली: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। 78 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मलिक, जो कभी भाजपा के प्रमुख नेता थे, बाद में पार्टी की नीतियों के मुखर आलोचक बन गए। उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उन्होंने आखिरी सांस ली।
चिकित्सकों के अनुसार, सत्यपाल मलिक गंभीर मूत्र मार्ग संक्रमण और किडनी फेल्यर से पीड़ित थे जिसके कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। अस्पताल ने आज उनके निधन की आधिकारिक घोषणा की। यह भी गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का भी हाल ही में दिल्ली में निधन हुआ था।