मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 30 जुलाई को सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में रजत जयंती वर्ष के आयोजनों की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अतिरिक्त, मानसून की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
राज्य में मानसून की शुरुआत के साथ ही कृषि सत्र शुरू हो गया है। बैठक में खाद, बीज और सिंचाई सुविधाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।