राजधानी रायपुर के भांटागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी के क्लब हाउस में 28 जून को सावन और राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में प्रदेशभर से राखी डिजाइनर और लघु उद्योग से जुड़ी महिलाएं भाग लेंगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। प्रदर्शनी में राखी, ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकर सहित 35 से अधिक स्टॉल होंगे। राजधानी वासियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें महिला नेत्री, समाजसेवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक
- वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- जूही चावला: 13 साल बाद भी शीर्ष पर, बॉलीवुड की सबसे धनी अभिनेत्री
- अपनी पसंद की UPI ID बनाएं: GPay और Paytm पर आसान तरीका
- भारत बनाम वेस्ट इंडीज: पहला टेस्ट मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और अन्य विवरण
- रोल्स-रॉयस के शहंशाह: बॉलीवुड सितारों की शानदार कारें
- मुख्तार अंसारी के गजल होटल की दुकानें खुलीं: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर
- ईरान में जासूसी के खिलाफ सख्त कानून: अमेरिका और इजराइल निशाने पर