Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रिजर्टन सीज़न 4 की शूटिंग समाप्त, बेनेडिक्ट और सोफी की कहानी 2026 में आ रही है

    June 21, 2025

    लीड्स टेस्ट: क्या जडेजा की चूक से भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी?

    June 21, 2025

    CBI का 100 करोड़ के GST घोटाले पर प्रहार: बिहार-झारखंड में छापेमारी, कस्टम अधिकारी जांच के दायरे में

    June 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ब्रिजर्टन सीज़न 4 की शूटिंग समाप्त, बेनेडिक्ट और सोफी की कहानी 2026 में आ रही है
    • लीड्स टेस्ट: क्या जडेजा की चूक से भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी?
    • CBI का 100 करोड़ के GST घोटाले पर प्रहार: बिहार-झारखंड में छापेमारी, कस्टम अधिकारी जांच के दायरे में
    • मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, योग के लाभों पर जोर
    • कफ़न और षडयंत्र: परिवार ने राजा रघुवंशी मामले में राज की भूमिका पर सवाल उठाए
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था
    • सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • ‘सिनर्स’ मूवी: ओटीटी पर रिलीज की तारीख घोषित, माइकल बी. जॉर्डन स्टारर फिल्म देखने का इंतज़ार खत्म
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला
    Chhattisgarh

    कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला

    Indian SamacharBy Indian SamacharJune 21, 20254 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Featured Image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    *कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला*

    *8.77 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय*

    *सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर एक सशक्त कदम*

    *50 लाख की लागत से तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट*

    जशपुर 21 जून 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने गिनाबहार में 8.77 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय और 50 लाख की लागत से तैयार होने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपूजन किया।

    इस अवसर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की एक और कड़ी जुड़ रही है। इस अस्पताल के निर्माण से इस क्षेत्र की माताओं बहनों और बच्चों को काफी लाभ होगा। कुनकुरी के साथ ही फरसा बहार, कांसाबेल और दुलदुला क्षेत्र के लोग इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जशपुर में 200 बेड अस्पताल का निर्माण होने जा रहा है। इसका टेंडर लग चुका है। इस बजट में यहां मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है। यहां नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे। आयुष्मान कार्ड और जेनरिक दवा दुकानों के माध्यम से किफायती इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। वय वंदन योजना का लाभ सभी वर्ग के वृद्ध जनों को मिलेगा, यह स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। मितानिनों के मानदेय की राशि ऑनलाइन प्रदान करने की सुविधा की शुरुआत किए है। जिससे समय पर उनको भुगतान हो सके।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे हैं। पीएम आवासों का निर्माण तेजी से हो रहा है। किसानों से किए वादे को पूरा करते हुए 21 क्विंटल धान खरीदी कर रहे हैं। किसानों को 31 सौ रूपये धान की कीमत दे रहे हैं। तेंदूपत्ता की राशि बढ़ाकर 55 सौ रुपए प्रति मानक बोरा दे रहे हैं। कल से चरण पादुका वितरण का कार्यक्रम देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह के करकमलों से प्रदेश में शुरू होगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना से 70 लाख से अधिक माताओं बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से हर माह 1 हजार रुपए प्रदान कर रहे हैं। 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषि श्रमिकों को भी 10 हजार रुपए की राशि प्रदान किए हैं। पंचायतों में सीएससी सेंटर खोलने का काम कर रहे हैं। यहां ग्रामीणों को बैंकिग सुविधाओं का लाभ मिलेगा, उन्हें बैंक से पैसे निकालने और जमा करने अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। अगले पंचायती राज दिवस तक सभी पंचायतों में यह सीएससी सेंटर खोलने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। जन सुविधाओं के लिए लगातार रिफॉर्म किया जा रहा है। जमीन की रजिस्ट्री में नई क्रांतियां लाएं हैं। अब जमीन की रजिस्ट्री के साथ नामांतरण हो जाएगा। साथ ही फर्जी रजिस्ट्री पर रोकथाम लगेगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज विश्व योग दिवस का दिन है। आप सबसे आग्रह है कि आप अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर की स्वच्छता के साथ मन को संतुलित करने के लिए योग आवश्यक है।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री भरत सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री सुनील गुप्ता, श्री उपेन्द्र यादव, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री अमन शर्मा, श्री गोपाल कश्यप, श्री मनोज जायसवाल, श्री राजेश चौधरी, श्री यशवंत यादव, श्री विकास नाग, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

    *सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की दिशा में एक सशक्त कदम*
    50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल के निर्माण होने से कुनकुरी विकासखण्ड के साथ आस पास तीन और विकासखण्ड फरसाबहार, कांसाबेल, दुलदुला क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को इलाज का लाभ मिलेगा। उन्हें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गर्भवती महिलाओं को उपचार और प्रसव संबंधी सुविधाएं मिलने के साथ उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच भी यहां हो सकेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से बच्चों के गंभीर रोगों के उपचार में सहूलियत होगी। आस पास के ग्रामीण क्षेत्रवासियों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी। वहीं 50 लाख की लागत से तैयार होने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में लैब जाँच की सुविधा का भी लाभ मिलेगा। मातृ शिशु चिकित्सालय और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट कुनुकरी सहित आस पास के क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा。

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, योग के लाभों पर जोर

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    जशपुर में 24/7 अध्ययन के लिए नया नालंदा परिसर: मुख्यमंत्री साय ने किया शिलान्यास

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    रायपुर सेंट्रल जेल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, कैदियों ने लिया हिस्सा

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    सीएम विष्णु देव साय ने जशपुर में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया, स्वास्थ्य और विकास पर जोर

    June 21, 2025
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?